जापान में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई तीव्रता, शिमा क्षेत्र में महसूस किए गए कंपन
नई दिल्ली. जापान में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई. भूकंप 1 नवंबर को सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र जापान के शिमा से 58 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में था. फिलहाल भूकंप से जान-माल के नुकसान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई.
इससे पहले 25 अक्टूबर को भी जापान में भूकंप आया था. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई था. बोनिन द्वीप जापान के प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित हैं. इस इलाके में भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं, क्योंकि जापान प्रशांत महासागर के उस क्षेत्र में आता है, जहां कई टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं. इसी वजह से जापान और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप आते रहते हैं.
साभार आज तक

