जनसमस्याओं के समाधान की सशक्त पहल

  • Share on :

नगर निगम में 28 अप्रैल मंगलवार को आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई, एक ही मंच पर होगा समाधान
सुबह 11 से बजे से 1:30 बजे तक मेयर इन काउंसिल सभागार में होगी सुनवाई
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा 
कटनी  । शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा संचालित महापौर जनसुनवाई अब एक विश्वसनीय व्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुकी है। इस पहल ने नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद को मजबूती देते हुए समाधान की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और परिणाम मुखी बनाया है।

मंगलवार 28 अप्रैल को आयोजित होगी जनसुनवाई
इसी क्रम में 28 अप्रैल, मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभागार में महापौर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर उपस्थित हो सकेंगे।

महापौर के समक्ष सीधे रख सकेंगे अपनी बात
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। इससे शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनके निराकरण की दिशा में त्वरित कार्यवाही की जा सकेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper