आईआईटी बॉम्बे में छात्र ने की खुदकुशी: परीक्षा में नकल के आरोप के बाद उठाया खौफनाक कदम, कैंपस में तीसरे सूइसाइड से हड़कंप

  • Share on :

मुंबई। देशभर के कई IIT से लगातार छात्रों की खुदकुशी की खबरें आ चुकी हैं। इसी बीच आईआईटी-बॉम्बे से भी दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पवई कैंपस में एनर्जी साइंस ऐंड इंजीनियरिंग के एक स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद छात्रों ने आईआईटी कैंपस के गेट पर प्रदर्शन किया और घटना की पूरी जांच की मांग की। इस साल इसी कैंपस में तीन छात्र सूइसाइड कर चुके हैं। इसीलिए स्टूडेंट जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह पता लगाना जरूरी है कि किन परिस्थितियों में छात्र ऐसा कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक परीक्षा के दौरान छात्र को दूसरे की कॉपी में झांकते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद उससे हॉल से बाहर जाने को कहा गया। इसके अलावा आईआईटी प्रशासन ने छात्र को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। वहीं आईआईटी बॉम्बे की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि छात्र को परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। उसने चीटिंग करने के लिए चैटजीटीपी में अपना प्रश्नपत्र अपलोड कर दिया था।
लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper