उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का सम्मान, सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिंझरी

  • Share on :

 कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी। सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिंझरी में जिला स्तरीय सांदीपनी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संदीप जायसवाल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा मंचासीन रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पाण्डेय की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के मार्गदर्शक शिक्षकों, प्राचार्यों को प्रशस्ति-पत्र, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्रों का मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने कहा कि यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की उपलब्धियों का गौरवपूर्ण अभिनंदन है। इस प्रेरणादायी आयोजन ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया तथा शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊर्जा प्रदान करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper