मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्रों ने किया अध्ययन भ्रमण

  • Share on :

जिला ब्यूरो चीफ गोलू यादव की रिपोर्ट 
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेता क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत एमएसडब्‍ल्‍यू एवं बीएसडब्‍ल्‍यू के छात्र-छात्राओं का 1 जनवरी 2026 को अतिरिक्त क्लास के रूप में अध्ययन भ्रमण   "कृषि विज्ञान केंद्र पलकटोरी व विकासखंड स्तरीय प्रस्फुटन नर्सरी रांवसर" में कराया गया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने बताया अध्ययन भ्रमण के माध्यम से छात्रों की क्षमता वृद्धि करना तथा कृषि संबंधी योजनाओं का जानकारी लेना। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र अशोकनगर के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्री भवानी शंकर गुप्ता ,कृषि विज्ञान केंद्र की योजना से संबंध जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती के लिए जीवामृत कैसे बनाया जाता है। डॉक्टर हेमंत कुमार त्रिवेदी ने मशरूम खेती,मधुमक्खी पालन तथा विभिन्न अनाजों  की वैरायटी, वर्मी कंपोस्ट, मौसम विभाग का पूर्व अनुमान तथा कृषि से संबंधित अन्य जानकारी दी। जन अभियान की विकासखंड स्तरीय प्रस्फुटन नर्सरी रांवसर का कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारीगण, परामर्शदाता व छात्राओं ने भ्रमण किया। 10000 पौधे किस तरह तैयार किये इसके बारे में जानकारी नर्सरी संरक्षण श्री बलबीर सिंह यादव ने दी । भ्रमण में डॉ  श्री के.के. यादव, श्री इंदर सिंह मिर्धा मौसम वैज्ञानिक, विकासखंड के समस्त परामर्शदाता श्रीमती रचना गुप्ता, श्रीमती रानी शर्मा, श्री बलवीर यादव ,श्री अरुण जैन, श्री गणेशराम अहिरवार सहित 45 छात्र व छात्राएं उपस्थित थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper