जनसुनवाई  में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलेभर से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सभी प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक एवं आपसी विवाद, साइबर ठगी, महिला संबंधी शिकायतों सहित विभिन्न मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, वीरेन्द्र धार्वे, उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अन्य विभागों से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र समाधान कराने के भी निर्देश दिए गए।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper