ट्रंप के गोल्फ कोर्स के बाहर संदिग्ध दबोचा गया, कार और घर से भारी मात्रा में गोला-बारूद व हथियार बरामद

  • Share on :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का साया एक बार फिर मंडराने लगा है। कैलिफोर्निया में ट्रंप के एक फंड रेजिंग इवेंट से पहले नेशनल गोल्फ कोर्स के बाहर से एक ऐसे संदिग्ध को दबोचा गया है, जिसके इरादों ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए संदिग्ध के पास से गोला-बारूद मिला, जबकि कार से एक लोडेड पिस्तौल बरामद की गई है। बाद में जब उसके घर की तलाशी में कई तो वहां हथियारों का जखीरा मिला, जिसमें कई मैगजीन, गोला-बारूद, बॉडी आर्मर और कुछ चिंताजनक नोट्स भी मिले। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब ट्रंप रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के एक फंडरेजिंग कार्यक्रम में नेशनल गोल्फ कोर्स में जाने वाले थे।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper