खेत में  मिला युवक का संदिग्ध शव, पैर में जलने के निशान—परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

  • Share on :

रिपोर्ट-प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के कलहारी गांव में बुधवार सुबह खेत में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अजय कुशवाहा (23 वर्ष) पिता छोटे लाल कुशवाहा के रूप में हुई है, जो पिकअप वाहन चालक था।
परिजनों के अनुसार अजय मंगलवार शाम बाइक से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसका शव खेत में मिला, जबकि कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी बरामद हुई। शव के पैर और कपड़ों पर जलने के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper