होटल THE AVINYA STAY में महिला की संदिग्ध मौत हत्या या आत्महत्या

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र स्थित होटल 'THE AVINYA STAY' में खंडवा निवासी 26 वर्षीय विवाहिता ताहिरा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका दो बच्चों की मां थी और परिजनों के अनुसार माइग्रेन के इलाज के लिए इंदौर आई थी।

जानकारी के मुताबिक, ताहिरा होटल के एक कमरे में ठहरी हुई थी, जबकि उसके साथ आए परिजन—एक महिला आयशा और युवक सलमान—उसी होटल के दूसरे कमरे में रुके थे। रविवार को ताहिरा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जिसके बाद होटल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची खजराना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ आए परिजनों से पूछताछ की जा रही है तथा होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके
: चूंकि पुलिस जांच जारी है, इसलिए परिजनों की भूमिका को संदिग्ध या दोषी बताना अभी उचित नहीं है। अंतिम निष्कर्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही सामने आएगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper