स्वामित्व योजना आधी अधूरी योजना - प्रकाश रांका
भविष्य में विवाद की स्थिति होगी
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। स्वामित्व योजना के तहत जिले में काम होने जा रहा है वह आधा अधुरा एवं विवादित काम है उक्त रजिस्ट्रीयों से भविष्य में विवाद होने की आशंका है। जो ड्रोन सर्वे किये जा रहे है वे से वैवाहरिक नहीं है । भाजपा सरकार झुठी वाही वाही लेने हेतु जल्दबाजी में विवादित कार्य कर रही है।
उक्त आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है रांका ने बताया कि ड्रोन से सर्वे किया गया है वह वैवाहरिक नहीं है उसमें अनेक विसंगतींया है उनके द्वारा बताया गया कि किसी का प्लाट एरिया अधिक है उसे कम बताया जा रहा है साथ ही किसी के प्लाट को किसी ओर का मालिक बताया जा रहा है। झाबुआ जिला आदिवासी बहुल जिले में अनेक परिवारों के हिस्से बटवारें नहीं हुए है उनमें भी स्वामित्व योजना से आगे चल कर पारिवारिक विवाद होने की आंशका है। उल्लेखनीय है कि पुर्व में पटवारी ओर राजस्व विभाग के अधिकारी इस योजना का विरोध कर चुके है ड्रोन सर्वे और आबादी रिकार्ड में त्रुटियों पर सवाल उठाए गए थे किन्तु शासन प्रसासन के दबाव में तथा राजनीतिक लाभ लेने के चक्कर में रजिस्ट्री की जा रही है वह अनुचित है। इस योजना से भविष्य में सीमा, हिस्सेदारी ,कब्जे को लेकर विवाद होगा तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। साथ ही जिन मकानों की पूर्व में हिस्से हो गये है रजिस्ट्री हो चुकी है मालिकाना हक मिल चुका है उनकी पुनः रजिस्ट्री की जा रही है उसका क्या औच्तिय है।
श्री प्रकाश रांका ने शासन से मांग की है कि पहले इस सबंध में स्थिति साफ किया जाना चाहिए ताकि आने वाले समय में विवाद की स्थिति न बने।इसमें सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि जो जमीन है खाली पड़ी हुई थी जिन पर मकान नहीं बने थे उन सब को शासकीय सर्वे नंबर में डाल दिया और यह विसंगति सबसे ज्यादा पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में हुई है।

