राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांदीपनि विद्यालय बदनावर में प्रतिभा सम्मान
बदनावर से मनोहर पाटीदार राष्ट्रीय खेल दिवस पर बदनावर में मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर संस्था प्राचार्य रियाजुद्दीन शेख ने माल्यार्पण कर उनके योगदान से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस अवसर पर खेल शिक्षक नरेंद्र चौहान द्वारा खेल गतिविधियां करायी । अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ग्रैबलिंग प्रतियोगिता हरिद्वार में राष्ट्रीय स्तर पर (जीआई में) ऋषिका डांबी स्वर्ण पदक एवं (नोगी में) रजत पदक ,जिया शर्मा ने
(जी आई में)रजत पदक (नोगी मे) कांस्य पदक और रिया शर्मा ने जी (आई में) कांस्य पदक विजेता,(नोगी में) रजत पदक विजेता सांदीपनि विद्यालय की छात्राओं का सम्मान भी किया गया। खेल गतिविधियां, शपथ और प्रेरक उद्बोधन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों व एनसीसी कैडेट ने स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली
इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद जी हॉकी के जादूगर के जीवन वृत पर वैभव चौरडिया, अंकित जैन, प्रदीप पांडेय ने विद्यार्थियों को अवगत करवाया।शिक्षक जितेंद्र रावल,शुभम उपाध्याय ,महेश चौहान,जीवन जाट ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर संबंधित पोस्टर निर्माण, पेंटिंग प्रतियोगिता भी संपन्न करवाई।
कार्यक्रम का संचालन कशिश प्रजापत छात्रा ने किया। आभार राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मधु सिर्वी ने माना।

