मप्र में हवाओं के रुख बदलने से बढ़ा तापमान

  • Share on :

भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में उतर चढ़ा जा रही है। हवाओं के बदले रुख से जहां धूप में तल्खी बढ़ने लगी है, वहीं रात में भी कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। दिन के तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है गुरुवार को मंडला लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक फरवरी से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। प्रदेश में शनिवार से बादल छाने लगेंगे। साथ ही ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। 
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड का एक और दौर आएगा। हालांकि, कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी, लेकिन कई शहरों में पारा 5 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है। अगले 2 दिन दिन-रात में पारा बढ़ा रहेगा। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, अगले 4 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहे हैं, लेकिन प्रदेश में असर कम रहेगा। इस वजह से अब बारिश के आसार नहीं है। फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिला-जुआ असर रहेगा। सुबह और रात में ठंड रहेगी। इससे ठंड का एक दौर और आ सकता है। पारे में गिरावट होगी। दूसरी ओर, दिन में धूप खिली रहेगी।
 दिन में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों में पारा 28 डिग्री के पार पहुंच गया है। गुरुवार को मंडला सबसे गंदा यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस किया गया। सिवनी में 31.5 डिग्री, खंडवा में पारा 31.9 डिग्री, वहीं, खरगोन, रतलाम, नर्मदापुरम, सागर में 31 डिग्री के पार रहा। भोपाल, बैतूल, गुना, शिवपुरी, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, सतना, टीकमगढ़, उमरिया में पारा 29-30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सिवनी, नर्मदापुरम, धार और छिंदवाड़ा में पारा 15 डिग्री से ज्यादा ही रहा।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper