प्रताप पराक्रम यात्रा को सफल बनाने वाले सभी समाजबंधुओं का आभार
रणजीत टाइम्स | इंदौर
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 483वीं जयंती एवं वीर बुंदेला महाराज छत्रसाल जू बुंदेला जी की 377वीं जयंती के उपलक्ष्य में 17 जून 2026 को मां करणी सेना द्वारा आयोजित “प्रताप पराक्रम यात्रा एवं विशाल वाहन रैली” सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
मां करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धर्मेंद्र सिंह गौतम एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गोपाल गावंडे के विशेष निवेदन पर आयोजित इस भव्य यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, युवाशक्ति, मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गोपाल गावंडे ने विशेष रूप से समाजसेवी नितिन सुर्वे जी एवं उनकी पूरी टीम, माननीय विधायक रमेश मेंदोला जी, दादा दयालु सहित सभी गणमान्य अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपना अमूल्य समय देकर इस ऐतिहासिक यात्रा में सहभागिता की, जिसके लिए समाज सदैव आपका ऋणी रहेगा।

इस अवसर पर रणजीत टाइम्स एवं राजनीति 24 न्यूज़ की संपूर्ण टीम भी उपस्थित रही। विशेष रूप से रेणु कैथवास (इंदौर डेस्क इंचार्ज), दीपक वाडेकर (सह संपादक), आदित्य शर्मा (सह संपादक), राहुल विरकर, जीतू पालीवाल, कल्याण जी (धार), एडवोकेट विकास भारद्वाज, पूजा शर्मा एवं दिव्या दीवान ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यात्रा में प्रमुख रूप से दीपक वाडेकर, राहुल विरकर, शिवा शुक्ला, देव कनारे, राजेश धाकड़, पुष्पेंद्र तोमर, रोहित नायक, पंकज रावत, पवन कुम्भकार, विजय मेतकर, जीतू पालीवाल, पूजा शर्मा, दिव्या दीवान, नेहा साहू, संगीता चौधरी, निशा मालवीय, शिव नैना पगारे, चेतना कैथवास, रेनू कैथवास, आदित्य शर्मा, शुभम कन्नौजिया, सन्नी बौरासी, आयुष भाले सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
गोपाल गावंडे ने सभी उपस्थित समाजबंधुओं, युवाओं एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन हमारी गौरवशाली संस्कृति, इतिहास, वीरता और स्वाभिमान की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। आप सभी के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन ऐतिहासिक एवं सफल बन सका।
जय महाराणा प्रताप! जय शिवाजी महाराज
जय महाराजा छत्रसाल!
जय माँ करणी!

