आचार्य श्री 108 विद्यासागर पाठशाला बामौर कलां का 21वां कलश स्थापना महोत्सव संपन्न

  • Share on :

13 कलशों की स्थापना, धर्ममय माहौल में जुटे श्रद्धालु
अतुल जैन 
बामौरकलां। आचार्य श्री 108 विद्यासागर पाठशाला का 21वां कलश स्थापना महोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। इस अवसर पर कुल 13 कलशों की स्थापना की गई, जिनमें पांच मुख्य एवं आठ सामान्य कलश शामिल रहे कार्यक्रम का शुभारंभ गत वर्ष के पुण्यार्जक परिवार द्वारा आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के चित्र के अनावरण से हुआ। इसके बाद महिला मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री की विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर धर्म लाभ अर्जित किया। पूजन के उपरांत कलश स्थापना के लिए बोलियां आयोजित की गईं। मुख्य कलशों में प्रथम कलश अभय कुमार–राजेंद्र कुमार कठेरिया परिवार, द्वितीय देवेंद्र कुमार–नीलेश कुमार मोदी परिवार, तृतीय नरेंद्र कुमार–अभिषेक कुमार बड़कुल परिवार, चतुर्थ मुकेश कुमार–अनिमेष कुमार व्यार परिवार तथा पंचम प्रकाशचंद–चक्रेश कुमार परिवार को प्राप्त हुआ। आठ सामान्य कलश धनेश–प्रीति हिरावल परिवार, संजीव–अनीता मिठया परिवार, संजय–वर्षा मोदी परिवार, संजीव–रचना मिठया परिवार, सुमत प्रकाश–ऋषभ सिंघई परिवार, सुरेश कुमार–पंकज कुमार मिठया परिवार, श्रीमती मीना–अभिषेक मिठया परिवार तथा इंद्रसेन–विनीत मठिया परिवार ने प्राप्त किए। कार्यक्रम का संचालन पंडित अनुभव शास्त्री (खनियाधाना) ने किया। सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था विमल–ममता चौधरी परिवार द्वारा की गई। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव की अगली कड़ी में शाम को पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें धार्मिक, नैतिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper