पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई

  • Share on :

किसानों की सुविधाओं को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल सख्त, संदला गेहूं उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण।
तौल कांटे बढ़ाने, पर्याप्त हम्माल एवं बारदान उपलब्ध कराने के दिए निर्देश, किसानों की समस्याएं सुनीं।
दिलीप पाटीदार 
संदला। किसानों को गेहूं उपार्जन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसे लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने संदला वेयर हाउस पर राजोद एवं संदला सहकारी संस्था के स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय विधायक ने उपार्जन केंद्र पर किसानों से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने तौल में हो रही देरी, हम्मालों की कमी तथा बारदान की अपर्याप्त उपलब्धता जैसी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। किसानो की समस्या हल करने के लिए विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा नायब तहसीलदार प्रशस्तिसिंह जमरा, सरदारपुर वैयर हाउस प्रभारी मुकेश मित्तल, गेंहू उपार्जन केन्द्र प्रभारी दिलीप वैष्णव को तौल कांटो, हम्माल एवं बारदानो की संख्या बढाने के निर्देश दिए। किसानो द्वारा उपार्जन केन्द्र पर पानी एवं बैठक व्यवस्था सुचारू रूप से नही होने की समस्या भी विधायक प्रताप ग्रेवाल को बताई जिस पर विधायक ग्रेवाल ने संबंधित अधिकारियो को व्यवस्था मे सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविंद जाट, सेवादल कांग्रेस के भारत वीर, मोहित जाट, श्रवण जाट, जयंतीलाल जाट, राहुल जाट आदि उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper