दिनदहाड़े शासकीय आवास का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी मेघनगर पुलिस की गिरफ्त में
चोरी का लैपटॉप एवं गैस टंकी बरामद
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
थाना मेघनगर पुलिस ने शासकीय आवास का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसकर नगदी एवं घरेलू सामान चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण
दिनांक 18 सितंबर को फरियादी सुनील पिता बसंतसिंह चौहान, उम्र 30 वर्ष, निवासी राजस्व विभाग के शासकीय आवास, मेघनगर अपने आवास पर ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे। ड्यूटी से वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था तथा उसमें रखे करीब ₹10,000 नगद, एचपी कंपनी का पुराना इस्तेमाल किया हुआ लैपटॉप एवं एचपी गैस टंकी गायब थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में प्रवेश कर उक्त सामान चोरी कर लिया गया था।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मेघनगर में अपराध क्रमांक 223/2026, धारा 305(a) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र तथा कस्बा मेघनगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी माध्यम एवं विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी रवि पिता मानसिंह बसोड़, उम्र 26 वर्ष, निवासी शेरानी मोहल्ला, मेघनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एचपी कंपनी का पुराना इस्तेमाल किया हुआ लैपटॉप एवं एचपी गैस टंकी, कीमत करीब ₹1,000/- बरामद कर जप्त की है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी
रवि पिता मानसिंह बसोड़, उम्र 26 वर्ष, निवासी शेरानी मोहल्ला, मेघनगर।

