अस्पताल का शीशा फोड़कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। दिनांक 12/05/2026 की रात्रि में शासकीय अस्पताल झकनावदा में अज्ञात बदमाश द्वारा अस्पताल परिसर के पीछे स्थित खिड़की पर पत्थर फेंककर कांच फोड़ने की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना से अस्पताल स्टाफ एवं कस्बे में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस चौकी झकनावदा द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए लगातार दो दिनों तक अस्पताल एवं आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही अस्पताल एवं आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए।
पुलिस के अथक प्रयास एवं तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि अस्पताल का शीशा फोड़कर सनसनी फैलाने वाला व्यक्ति कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स सफाई कर्मचारी प्रवीण पिता धनराज चरण, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम रूपाखेड़ा है।

