कृषि विभाग ने किसानों को डीएपी के स्थान पर एनपीके खाद प्रयोग करने की दी सलाह

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी  । कृषि विभाग ने जिले के सभी किसान साथियों को  फसलों में ज्यादा उपज हेतु केवल यूरिया और डीएपी पर निर्भर न रहते हुये 12:32:16 एनपीके खाद का उपयोग करने की सलाह दी है। फसलों के लिए तीन मुख्य पोषक तत्व— नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश आवश्यक है। लेकिन किसान साथी अक्सर पोटाश तत्व की अनदेखी कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अपेक्षित उपज नहीं मिल पा रही है। 
क्यों जरूरी है पोटाश
पोटाश तत्व पौधों के लिए एक 'सुरक्षा कवच' का काम करता है। यह रोग और कीटों के प्रति पौधों में प्रतिरोधक क्षमता लाता है। यह फसल के दाने को बोल्ड (मोटा) बनाता है और दाने में चमक लाता है, जिससे फसल का बाजार मूल्य भी बेहतर हो सकता है।
उपसंचालक कृषि रामखेलावन डेहेरिया ने बताया कि जिले में विशेष रूप से एनपीके 12:32:16 खाद उपलब्ध है। डीएपी खाद की तुलना में एनपीके खाद थोड़ी महंगी होती है। लेकिन एनपीके खाद में पोटाश तत्व भी शामिल होता है, जबकि डीएपी में केवल नाइट्रोजन और फॉस्फोरस तत्व होते हैं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper