रणजीत टाइम्स एवं राजनीति 24 के संभाग ब्यूरो राजेश धाकड़ का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, 101 पौधों का किया गया रोपण

  • Share on :

इंदौर। रणजीत टाइम्स एवं राजनीति 24 के संभाग ब्यूरो राजेश धाकड़ का जन्मदिवस अभिनव कला समाज, गांधी हॉल, इंदौर में पत्रकारों, अधिवक्ताओं एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जन्मदिवस को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए राजेश धाकड़ द्वारा 101 पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार साथियों एवं अतिथियों ने राजेश धाकड़ को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। सभी ने उनके सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रणजीत टाइम्स के संपादक गोपाल गावंडे, राजनीति 24 के सह-संपादक अनिल चौधरी, राजनीति 24 के सह-संपादक दीपक वाडेकर, राहुल विरकर, देव कनारे सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों के वरिष्ठ पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अधिवक्ता समूह की विशेष उपस्थिति भी रही। अधिवक्ता समुदाय की ओर से आदरणीय देवेंद्र पेंड़से जी, अधिवक्ता आनंद दुबे जी, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार गुप्ता जी, अधिवक्ता हितेश शर्मा जी, अधिवक्ता अनुराग भावसार जी, मनोज पोरवाल जी एवं उपेंद्र नारायण त्रिपाठी जी ने राजेश धाकड़ को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रदान कीं तथा उनके द्वारा किए गए 101 पौधारोपण की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और यदि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों पर पौधारोपण की परंपरा विकसित हो जाए तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। राजेश धाकड़ द्वारा किया गया यह प्रयास युवाओं एवं समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया तथा राजेश धाकड़ को पुनः जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

 रणजीत टाइम्स
संपादक : गोपाल गावंडे
"निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता" 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper