वर्षाकाल की तैयारियों का आयुक्त ने लिया जायजा, जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने शहर के जल जमाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्टॉर्म वॉटर लाइन, ड्रेनेज चैंबर और जल निकासी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को नियमित सफाई, सतत मॉनिटरिंग और जल भराव की सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयुक्त श्री सिंघल ने बंगाली चौराहा, खजराना गणेश मंदिर रोड, विजय नगर चौराहा, रोबोट चौराहा, एम.आर.-10 रोड, शिव कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर वर्षा जल निकासी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

आयुक्त ने प्रत्येक जोनल कार्यालय में आवश्यक संसाधनों सहित दल तैयार रखने के निर्देश दिए। साथ ही मेट्रो परियोजना के अधिकारियों को निर्माण स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, जल जमाव रोकने और त्वरित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper