धनतेरस : आंतरिक व शारीरिक समृद्धि की प्राप्ति का अवसर
सहजयोग आज का महायोग
भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य का स्थान धन से ऊपर ...
शिवपुरी। करैरा की श्रीमती काशी देवी और सुनील कुमार जोशी पिछले आठ माह से बैंक लोन के लिए जरूरी डायवर्सन की नकल प्राप्त करने हेतु SDM कार्यालय का लगातार चक्कर लगा रहे थे। पूर्व अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से दोनों बेहद परेशान थे।
मंगलवार को वे अपनी शिकायत लेकर एसडीएम करैरा की जनसुनवाई में पहुंचे। जनसुनवाई में एसडीएम ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया और मौके पर ही प्रकरण का निराकरण कर आदेश की प्रतिलिपि आवेदिका को प्रदान कर दी।
लंबे समय से अटकी फाइल समाधान होते ही महिला ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि आमजन की ऐसी समस्याओं का समय पर निपटारा प्राथमिकता से किया जाएगा।
जिला ब्यूरो दीपक परमार
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई