नगर की यातायात व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा के लिए निगम की सतत कार्रवाई

  • Share on :

मुख्य मार्गों से 17 घुमंतू मवेशियों को सुरक्षित पकड़कर अमीरगंज कांजी हाउस पहुंचाया गया
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी । नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नागरिक आवागम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से घुमंतू मवेशियों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। 
निगम प्रशासन  के निर्देशानुसार गठित हांका गैंग ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों मुख्य पोस्ट ऑफिस के सामने, सिविल लाइन, नालंदा स्कूल के सामने, मुड़वारा स्टेशन मार्ग, पन्ना मोड, राधिका होटल मार्ग, बस स्टैंड, रविदास चौराहा पर अभियान चलाते हुए यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे 17 घुमंतू मवेशियों को सुरक्षित रूप से पकड़कर अमीरगंज कांजी हाउस भेजा।
स्वास्थ्य शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार अभियान के दौरान मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं व्यस्त चौराहों पर घूम रहे मवेशियों को सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। निगम प्रशासन का उद्देश्य केवल यातायात को सुचारु बनाना ही नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना तथा मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।
 निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू मवेशियों को खुला न छोड़ें। सार्वजनिक स्थलों पर मवेशियों के विचरण से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने के साथ-साथ आमजन को आवागमन में भी असुविधा होती है। ऐसे मामलों में संबंधित पशुपालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। शहर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं यातायात बाधा मुक्त बनाने के लिए घुमंतू मवेशियों के विरुद्ध यह अभियान आगामी दिनों में भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper