महू न्यायालय में  3 वर्ष से विचाराधीन 1 करोड़ के मानहानि मामले को किया खत्म

  • Share on :

रिपोर्टर.... जितेन्द्र वर्मा 
महू। पंचम जिला न्यायाधीश भरत कुमार व्यास एवं तृतीय जिला न्यायाधीश विशाल शर्मा के समक्ष विचाराधीन मानहानि से संबंधित प्रकरण का सफलतापूर्वक मध्यस्थता से निराकरण किया गया हैं 
उक्त मामले में एयर मार्शल हरीश मसंद द्वारा विंग कमांडर सत्येन्द्र पाल सिंह सेतिया के विरुद्ध मानहानि का केश दर्ज करवाया गया था। यह मामला पंचम जिला न्यायाधीश के समक्ष सिविल वाद के रूप में तथा तृतीय जिला न्यायाधीश के समक्ष आपराधिक केश अपील के रूप में विचाराधीन था 
दोनों न्यायाधीशों द्वारा तथा उभयपक्ष के अधिवक्ता जे.डी. तिवारी एवं अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भारत सिंह ठाकुर के माध्यम से पक्षकारों को समझौते की प्रक्रिया एवं न्यायालयीन तथ्यों से अवगत कराया गया। समझौते के आधार पर दोनों ही प्रकरणों को समाप्त किए जाने संबंधी आदेश माननीय न्यायालयों द्वारा पारित किए गए
उक्त प्रकरण की विस्तृत जानकारी अभिभाषक संघ महू के सचिव अभिषेक जायसवाल द्वारा दी गई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper