हरदुआ रेलवे स्टेशन केआउटर पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, GRP ने शुरू की जांच

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी।  रेलवे स्टेशन के हरदुआ आउटर क्षेत्र में सोमवार तड़के एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस महकमे में सक्रियता 
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे स्टेशन मास्टर को ट्रैक के किनारे शव होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल और शासकीय रेलवे पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही GRP और RPF की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का बारीकी से  निरीक्षण कर
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
मर्ग कायम: GRP पुलिस ने अज्ञात मृतक का मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
 पहचान की कोशिश: मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीण और रेलवे क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।
 पोस्टमार्टम का इंतजार: फिलहाल युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

GRP कटनी की आमजन से अपील
 "यदि किसी भी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी या सुराग मिले, तो वह तत्काल GRP कटनी से संपर्क करे, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया जा सके।"

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper