मंगलवार को बागली में भारत तिब्बत समन्वय संघ की जिला बैठक संपन्न हुई
हाटपीपल्या से संजय प्रेम जोशी की रिपोर्ट
शारदेय नवरात्रि के दूसरे दिन भारत तिब्बत समन्वय संघ की जिला बैठक बागली में संपन्न हुई। बैठक के दौरान प्रांतीय पदाधिकारी मनोज जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जोधपुर से प्रकाशित होने वाली भारत तिब्बत समन्वय संघ सदस्यों की सूची प्रकाशन के लिए चर्चा की गई साथ ही नवरात्रि पर्व में नवीन सदस्यता अभियान शुरू करने की बात भी कही गई। बैठक में देवास जिला उपाध्यक्ष सुनिल योगी जिला मंत्री डी एल चौहान जिला सह संयोजक अरविंद सिंह लोधी बागली खंड अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी, मुकेश गुप्ता सहित स्थानीय सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रांतीय पदाधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने के लिए कैलाश मानसरोवर मुक्ति आंदोलन का उद्देश्य बताना जरूरी है। लोगों की भावना धीरे-धीरे सनातन की ओर बढ़ रही है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील योगी ने किया तथा आभार व्यक्त बागली ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी ने माना।

