भगवान कृष्ण के अपमान के विरोध में सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन

  • Share on :

कृष्ण की वेशभूषा में बालक के माध्यम से सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
राजेश धाकड़ 
इंदौर। भगवान श्रीकृष्ण के कथित अपमान के विरोध में सकल हिंदू समाज एवं महादेवी दिव्य धाम सेवा समिति द्वारा विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान समिति के पीठाधीश्वर पं. राजेश शास्त्री जी महाराज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारी राजेश डंडोतिया को ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

विरोध के दौरान एक बालक को भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में तैयार कर उसके माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं और आस्था से जुड़े देवी-देवताओं के स्वरूप का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई। इस अवसर पर रजत पंडित, अभिषेक अग्रवाल, अक्षय गेहलोत, रामनरेश शर्मा, कृष्णकांत दुबे, दयाल सोनकर सहित सकल हिंदू समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper