इंदौर के पांच बड़े होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की औचक जांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, कई कमियां मिलने पर होटल प्रबंधन को सुधार के निर्देश

  • Share on :

पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों की जांच को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर ने शहर के प्रमुख होटलों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देशन तथा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान पांच प्रमुख होटलों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, लेबलिंग, किचन की स्वच्छता, खाद्य हैंडलर्स की मेडिकल फिटनेस, FIFO/FEFO व्यवस्था, पेयजल परीक्षण सहित विभिन्न खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। इस दौरान अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए लिए गए।
Marriott Hotel में मिली कई कमियां
श्री बालाजी लैंडमार्क होटल प्राइवेट लिमिटेड (Marriott Hotel) से पनीर, मूंगफली और शक्कर बूरा के तीन नमूने लिए गए। निरीक्षण में किचन एवं आसपास जलभराव और फिसलन की स्थिति मिली। फर्श पर एंटी-स्लिप रबर मैट उपलब्ध नहीं थे। कुछ चॉपिंग बोर्ड पुराने एवं अस्वच्छ पाए गए, जबकि कुछ डस्टबिन के पैडल/ऑटोमैटिक ऑपरेशन में भी कमी मिली। स्टोरेज क्षेत्र की कुछ ट्रे में जंग लगी हुई पाई गई।
इसके अलावा पेयजल की pesticide testing रिपोर्ट से संबंधित कमी, किचन की drainage व्यवस्था में खामी और सीलिंग से water leakage जैसी कमियां भी सामने आईं। होटल की audit report FoSCoS पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई थी। कुछ packaged food materials पर detachable stickers का उपयोग भी पाया गया।
The Park Hotel में भी सामने आईं खामियां
The Park Hotel के निरीक्षण में एक रेस्टोरेंट में FSSAI लाइसेंस उचित स्थान पर प्रदर्शित नहीं मिला। किचन प्लेटफॉर्म के एक हिस्से में rusting तथा कुछ cooking pots की अपर्याप्त cleaning पाई गई। कुछ दरवाजों पर automatic door closers नहीं थे, जिससे pests के प्रवेश की संभावना बताई गई।
Milk products के storage area के बाहर temperature display/mention नहीं मिला। कुछ खाद्य पदार्थों पर detachable labels पाए गए और incoming food materials के bills भी उचित तरीके से maintained नहीं थे। Food handlers के medical fitness records में eye test एवं physical examination का उचित उल्लेख नहीं मिला।
Radisson Blu में imported products की labelling में कमी
Bestech Hospitality Pvt. Ltd. के Radisson Blu, विजय नगर में निरीक्षण के दौरान कुछ imported food products के labels पर आवश्यक importer details उपलब्ध नहीं मिलीं। इनमें importer का नाम, पता और FSSAI licence/registration से संबंधित विवरण शामिल हैं।
Kulcha Bread और Shahi Jeera के पैकेट पर भी labelling संबंधी कमियां पाई गईं। Store area में खाद्य पदार्थों का FIFO/FEFO व्यवस्था के अनुरूप प्रभावी ढंग से रख-रखाव नहीं मिला। Food handlers के medical fitness records भी निर्धारित proforma में उपलब्ध नहीं पाए गए।
Radisson Red में भी labelling और storage व्यवस्था में कमी
Radisson Red, Scheme No. 54 में कुछ packaged food products पर labelling संबंधी कमियां मिलीं। Store area में खाद्य पदार्थों का भंडारण FIFO/FEFO व्यवस्था के अनुरूप व्यवस्थित नहीं पाया गया। इसके अलावा food handlers के medical fitness certificates/records निर्धारित proforma में उपलब्ध नहीं मिले।
यहां से दही, काजू टुकड़ी और मूंगफली के नमूने जांच के लिए लिए गए।
Grand Sheraton में खराब Sunflower Seeds नष्ट कराए
Hotel Grand Sheraton के निरीक्षण के दौरान पनीर, Sunflower Seeds और किशमिश के नमूने लिए गए। मौके पर कुछ Sunflower Seeds खराब स्थिति में पाए गए, जिन्हें जनस्वास्थ्य की दृष्टि से मौके पर ही नष्ट कराया गया।
निरीक्षण में पानी की pesticide testing report उपलब्ध नहीं मिली। होटल प्रबंधन को non-porous chopping boards का उपयोग करने तथा kitchen floor पर उचित anti-slip rubber mats लगाने के निर्देश दिए गए। स्थानीय विक्रेताओं से प्राप्त कुछ raw materials पर detachable stickers का उपयोग भी पाया गया।
कमियां मिलने पर नोटिस की प्रक्रिया शुरू
खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, भंडारण, लेबलिंग अथवा अन्य निर्धारित मानकों में कमियां पाई गई हैं, उनके संबंध में नियमों के तहत आवश्यक नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और उपभोक्ता स्वास्थ्य से जुड़े मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper