भिलट चौक की गणेश उत्सव परंपरा बनी आस्था और एकता की पहचान
खंडवा। ग्राम खार कलां के भिलट चौक में गणेश उत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही आस्था, उत्साह और आपसी एकता की परंपरा बन चुका है। हर वर्ष गणेश उत्सव के दौरान भिलट चौक में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस बार भी क्षेत्रवासियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गणपति प्रतिमा की स्थापना की।
गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ ही भिलट चौक का माहौल भक्तिमय नजर आने लगा। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक में गणेश उत्सव को लेकर उत्साह देखने को मिला। स्थानीय रहवासियों की सहभागिता इस आयोजन को खास बनाती है।
आयोजन में समिति के कार्यकर्ता राम यदुवंशी, करण जायसवाल, भोला जगताप, कान्हा और पीयूष यदुवंशी सहित अन्य युवाओं की सक्रिय भूमिका रही। समिति के सदस्यों द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापना एवं आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया गया।
आस्था के साथ जुड़ रही नई पीढ़ी
भिलट चौक में वर्षों से चली आ रही इस परंपरा की खास बात यह है कि हर साल युवा बढ़-चढ़कर इसमें भाग लेते हैं। गणेश उत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी भी धार्मिक परंपराओं और सामूहिक आयोजनों से जुड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गणेश उत्सव के दौरान पूरा भिलट चौक एक परिवार की तरह नजर आता है।
स्थानीय लोगों के उत्साह और युवाओं की भागीदारी से भिलट चौक में गणेश उत्सव की यह परंपरा लगातार आगे बढ़ रही है।
संवाददाता :- पुनीत सेन

