कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए शासन ने जारी किया है शी बॉक्स पोर्टल

  • Share on :
  • चेतना 3.0 एवं महिला सुरक्षा संवाद,हम होंगे कामयाब पखवाड़े हेतु उत्कर्ष क्लासेज इंदौर में हुआ सेमिनार

रिपोर्ट अनिल चौधरी
इंदौर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित हम होंगे कामयाब पखवाड़ा महिला सुरक्षा संवाद एवं भारत शासन के चेतना 3.0 के तहत जिला कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश से जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया सर के नेतृत्व ,मार्गदर्शन में आज दिनांक 7 दिसंबर 24 को उत्कर्ष क्लासेज इंदौर  में हम होंगे कामयाब पखवाड़ा, महिला सुरक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया।

 माननीय मुख्यमंत्री महोदय का संदेश सुनाया गया, और डॉक्टर वंचना सिंह परिहार द्वारा महिलाओं बालिकाओं संबंधी कानून, वन स्टॉप सेंटर,1098, 1930 , 181, 112 ,ऊर्जा डेस्क की जानकारी दी गई। जेंडर संवेदनशीलता और भेदभाव उन्मूलन पर बात की गई। बच्चों को प्रैक्टिकल जीवन में आने वाली समस्याओं के निदान हेतु जागरूक किया गया। महिला सुरक्षा शाखा के सबइंस्पेक्टर श्री शिवम् ठक्कर द्वारा साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलवाई गई।कार्यक्रम में श्री आयुष पांडे ,सिटी हेड ,उत्कर्ष क्लासेज इंदौर द्वारा  ने बच्चो को प्रेरणात्मक उद्बोधन दिया और कार्यक्रम के लिए शासन को धन्यवाद दिया ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper