कारगिल विजय दिवस, सेवा सुशासन के 12 वर्ष और “VB G RAM G” विषय पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी 22 जुलाई से

  • Share on :

हेमंत भार्गव जिला ब्यूरो
शिवपुरी, 20 जुलाई 2026/ भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से शिवपुरी में 22 से 24 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित होगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ 22 जुलाई को प्रातः 11 बजे किया जाएगा।
इस प्रदर्शनी में कारगिल विजय दिवस, सेवा, सुशासन के 12 वर्ष तथा “VB G RAM G” विषयों पर आधारित आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से देश की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को राष्ट्र निर्माण, सुशासन तथा देशभक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों से परिचित कराना है।
आयोजन के दौरान विद्यार्थियों और युवाओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा जनजागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को राष्ट्र सेवा, विकास और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
जिला प्रशासन एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो ने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, नागरिकों और सभी शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों से प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper