23 जुलाई को महाविद्यालय करेरा में रोजगार मेला, बेरोजगार अपना पंजीयन अवश्य कराए : प्राचार्य
करेरा. दिनांक 23/07/2026, समय प्रातः 11 बजे से शासकीय महाविद्यालय करैरा, जिला शिवपुरी में युवा संगम कार्यक्रम, रोजगार मेला मध्य प्रदेश शासन कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बेरोजगार एवं रोजगार के इच्छुक युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए देश एवं प्रदेश की विभिन्न कंपनियां आ रही हैं जो करैरा क्षेत्र के युवाओं और महाविद्यालय के छात्रों/पूर्व छात्रों को रोजगार प्रदान करेंगी , इच्छुक युवा अपने समस्त दस्तावेजों की तीन - तीन फोटोकॉपी के सेट लेकर आये एवं रोजगार मेला में भाग लेने के लिए लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करे ।
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव

