महिला नेतृत्व में पूर्वी क्षेत्र में ऐतिहासिक श्री परशुराम सनातन शोभायात्रा निकाली गई
वर्ष 2018 से पूर्वी क्षेत्र की परम्परागत शोभायात्रा निकली जा रही है।इस वर्ष सर्व ब्राह्मण युवा संगठन पूर्वी क्षेत्र एवं श्री परशुराम सेना पूर्वी क्षेत्र के सयुक्त तत्वाधान में यह यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में लव जिहाद जनजागरण,जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण जैसे कई सामाजिक संदेश दिए गए।महिला सशक्तीकरण का यह यात्रा सर्वोत्तम उदाहरण रही।कई मंचों से यात्रा का स्वागत किया गया।वैभव नगर चौराहे से यात्रा प्रारंभ हुई जो मुख्य रूप से कनाडिया मेन रोड से होते हुए भगवान परशुराम जी की महाआरती के बाद समापन की गई।हजारों मातृशक्तियों के द्वारा कलश लेकर इस यात्रा में सहभागिता की।
सर्व ब्राह्मण युवा संगठन पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष राकेश जोशी के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई।इस वर्ष यात्रा प्रभारी सर्व ब्राह्मण युवा संगठन पूर्वी क्षेत्र की महिला मंडल अध्यक्ष सुश्री नेहा शर्मा रही एवं यात्रा संयोजक श्री परशुराम सेना पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष श्री राजेश तिवारी को बनाया गया।
यात्रा की विभिन्न महिला प्रभारी में चेतना वाजपेई,स्वाति दुबे,दीक्षा चांडक,रचना शर्मा,ऊषा अरोरा,नेहा शर्मा(वंडर किड्स),सीमा शर्मा,मंजू पाराशर,नेहा जोशी,चंदा जैन एवं व्यवस्था प्रभारी शिव पाराशर,राजेश दुबे,अमर चंकी पांडे,अंकित बाजपेई, चंदन दवे, राकेश दुबे,मनीष शर्मा,संजय शर्मा,प्रवीण जोशी, कमल पंडित, गौरव ठाकुर, मनीष यादव,संदीप प्रजापति,अजय कुमावत,आशीष जिनीवाल मुख्य रहे।
यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा जी,विधायक महेंद्र हार्डिया जी,पूर्व विधायक संजय शुक्ला जी,श्री कैलाश पिंपले जी श्री संदीप जोशी,आरती जायसवाल(विश्व हिंदू परिषद),महेश जोशी,श्री अनुप शुक्ला,श्री पप्पी शर्मा,श्री दिलीप शर्मा, सत्येंद्र शर्मा पार्षद श्री प्रणव मण्डल,श्री राजीव जैन,श्रीमती मुद्रा शास्त्री जी,कपिल पांडे,श्री दिपेश पालविया जी,श्री दिपेशं खंडेलवाल जी,श्री अशोक अधिकारी जी श्री अनिल गौहर जी, पहलवान श्री मोहन पाटीदार जी श्री रितेश जैन जी श्री राजा कोठारी जी पंडित महेश जोशी जी,अमित त्रिवेदी, रविंद्र त्रिवेदी,अभय जोशी ,आर्यन जोशी, करणी सेना से ठाकुर राहुल सिंह पंवार (अध्यक्ष) , ठा.प्रेम सिंह राठौड़,सुनील सिंह चौहान, सचिन सिंह पटेल,बाला गावडे, विकास खींची,अंकित दुबे, धर्मेंद्र जोशी,अंकित उपाध्याय,विपिन पंडित,श्री देवी सिंह यादव जी,मीनू शर्मा,दीपाली शर्मा,आरु पांडे,नारायणी बरेठा,शिखा तिवारी,अलका दुबे,गोविंद सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।

