जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के आश्वासन पर समाप्त हुई जन संघर्ष समिति की भूख हड़ताल

  • Share on :

गुलाना। जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश द्वारा तहसील कार्यालय, गुलाना परिसर में जन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आयोजित भूख हड़ताल प्रशासन के सकारात्मक हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक पहुंचे

चार घंटे चली भूख हड़ताल की सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी स्वयं आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसके बाद कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर त्वरित निराकरण कराया गया l

जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के संस्थापक सदस्य अविनाश सिंह ने बताया कि आंदोलन का उद्देश्य किसी व्यक्ति या विभाग का विरोध करना नहीं, बल्कि आमजन की वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान कराना था। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए जनहित के मुद्दों पर गंभीरता दिखाई गई, जिससे लोगों में विश्वास बढ़ा है।

अनुविभागीय अधिकारी ने समिति सयोंजक राजा भैय्या को आश्वास्त किया की गुलाना तहसील से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण किया जा रहा हैं राजा भैय्या ने एस डी एम को बताया की गुलाना तहसील में नागरिक किसान ग्रामीण बहुत परेशान हैं सीमांकन समय पर नहीं हो रहें दो सौ पचास के तहत आदेश होने के पश्चात भी किसानों को कब्ज़ा नहीं मिल पा रहा हैं कोई भी काम समय पर नहीं हो रहें हैं चौकीदार तहसील चला रहें हैं बाबू सुनवाई नहीं करते हैं प्रकरणो में निराकरण नहीं हो पा रहें ग्रामीण चककर पर चककर लगा रहें पटवारी गिरदावर अपना कार्य समय पर नहीं कर रहें राजा भैय्या द्वारा बताई गई समस्याओं को तत्काल अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निराकरण किया गया जन संघर्ष समिति ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। तथा सरपंच कालूराम जी द्वारा राजा भैय्या  संजू पितले अविनाश सिंह पूंजीलाल हरलाल को जूस पिला कर भूख हड़ताल समाप्त करवाई 

सभा को सम्बोधित करते हुए अविनाश सिंह ने कहा कि जन संघर्ष समिति आगे भी जनता की आवाज़ बनकर कार्य करती रहेगी। यदि भविष्य में जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरती जाती है तो समिति लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जनहित की लड़ाई जारी रखेगी।
संजय पितले ने अपने उदबोधन में कहा की संगठन को मज़बूत करिए समस्याएं हम हल करवाएंगे अपने गाँव एवं आसपास के लोगों को समिति से जोड़िये हम आपकी समस्याओं के लिए संघर्ष जारी रखेंगे 
अंत में राजा भैय्या ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की जनता को संगठित कर जनता के लिए संघर्ष करने के लिए जन संघर्ष समिति बनाई गई हैं हमें जनता के लिए संघर्ष करना हैं हम लोग जनता के लिए हर क़दम क़दम पर संघर्ष करेंगे और निराकरण नहीं होने पर आगे तक संघर्ष जारी रखेंगे

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper