महापौर ने जल सप्लाई व्यवस्था का लिया जायजा
आदित्य शर्मा
इंदौर। शहर में जल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने आज नगर पालिका निगम बिजलपुर स्थित जल यंत्रालय एवं नर्मदा जल निरंतरण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर में की जा रही पानी की सप्लाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने पानी की टंकियों में हो रही जल आपूर्ति की स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जल वितरण की प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर जलकर प्रभारी श्री अभिषेक बबलू शर्मा भी मौजूद रहे। महापौर ने जल आपूर्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण करते हुए पानी भरने में लगी टैंकर व्यवस्थाओं को भी देखा और उनकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरवासियों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी क्षेत्र में जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो।

