हज यात्रियों के स्वागत समारोह में गूंजा अमन और भाईचारे का संदेश

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। पटेल परिवार द्वारा आयोजित हज यात्रियों के स्वागत समारोह में सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शामिल होकर हज पर जाने वाले यात्रियों का सम्मान किया और देश में अमन, शांति एवं भाईचारे की दुआ करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सर्व धर्म सूफ़ी संत महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्री अरुणानंद जी महाराज, पूर्व राज्य मंत्री दिलीप राजपाल, एक तू ही गुरुद्वार जयगुरूदेव विश्व प्राकृतिक आध्यात्मिक ध्यान मंदिर की महासचिव साध्वी अनंता देवी, राजनाथ महाराज, मनीषा बौरासी, चिंटू चौकसे, जावेद लाला, डॉ. अब्दुल गफ्फार खान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समारोह के दौरान हज यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। संतों एवं अतिथियों ने यात्रियों से मक्का में देश की खुशहाली, अमन-चैन और आपसी प्रेम-भाईचारे के लिए दुआ करने का आग्रह किया।
स्वामी श्री अरुणानंद जी महाराज ने कहा कि सभी धर्म प्रेम, मानवता और शांति का संदेश देते हैं। वहीं पूर्व राज्य मंत्री दिलीप राजपाल ने कहा कि देश में सद्भाव और भाईचारा बना रहे, यही सबसे बड़ी आवश्यकता है। साध्वी अनंता देवी ने हज पर जाने वाले सभी महिलाओं और पुरुषों को शुभकामनाएं देते हुए सफल यात्रा की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में कारपोरेटर जावेद लाला ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper