भागवत भूषण कमल किशोर नागर को धमकी मिलने पर भड़का नागर ब्राह्मण समाज, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हेतु दिया ज्ञापन

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
इस खबर का हेडिंग बनाए
झाबुआ । परम पूज्य संत पंडित श्री कमल किशोर जी नागर को जान से मारने की धमकी देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही बाबत झाबुआ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर नागर ब्राह्मण समाज से महिला पुरुष द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमें समाज के गुरु पंडित कमल किशोर नागर जी को जान से मारने धमकी देने जैसे कृत्य की निंदा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल महोबिया को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने हेतु समाज के लोगों द्वारा ज्ञापन दिया गया
इन बिंदुओं पर उपरोक्त विषयांतर्गत निवेदन किया कि विधर्मियों की कुटिल चालों के बीच सनातन धर्म की ध्वजा का परचम लहराने वाले, हमारे आशीर्वाददाता, मार्गदर्शक, मालव माटी के संत, भागवतभूषण, नागर रत्न एवं परम गौ भक्त आदरणीय गुरुदेव पंडित श्री कमल किशोर जी नागर को दिनांक 04/09/2026 को श्री गुरुक्रपा शबरी गोशाला, भूराडाबरा, झाबुआ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई है।
इस कायरतापूर्ण कृत्य की मध्य प्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद सहित संपूर्ण नागर ब्राह्मण समाज पुरजोर निंदा करता है। पूज्य गुरुदेव समाज एवं सनातन धर्म के सजग प्रहरी हैं, और उन्हें इस प्रकार खुलेआम धमकी मिलना अत्यंत गंभीर, चिंताजनक एवं शांति-व्यवस्था के लिए चुनौती है।

अतः मध्य प्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद एवं नागर ब्राह्मण समाज, झाबुआ आपसे विनम्र अनुरोध करता है किः

1. पत्र के माध्यम से धमकी देने वाले अज्ञात असामाजिक तत्वों एवं षड्यंत्रकारियों की सूक्ष्म एवं निष्पक्ष जाँच कर त्वरित पहचान की जाए।

2. दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाए।

3. पूज्य गुरुदेव की सुरक्षा हेतु आवश्यक एवं कड़े कदम उठाए जाएं।
रजनीकांत नागर          ब्राह्मण समाज
एवं समस्त मध्य प्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper