गले में स्टॉल डालकर खींचने से महिला की मौत, हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

  • Share on :

साहिल खान
शहडोल। जिले के सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छकता में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम छकता निवासी रावेन्द्र सिंह गोंड ने 9 सितंबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बड़ी मां सुखरनिया सिंह गोंड, उम्र करीब 60 वर्ष, को गांव की रहने वाली मुन्नी बाई गोंड, पति स्वर्गीय जयपाल सिंह गोंड, उम्र करीब 45 वर्ष, ने गले में स्टॉल डालकर खींचते हुए घर के आंगन में ले गई। इस दौरान महिला की मौत हो गई।
फरियादी के अनुसार घटना 9 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे ग्राम छकता स्थित मृतका के घर-आंगन में हुई। सूचना मिलने के बाद सीधी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 202/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी मुन्नी बाई सिंह गोंड, पति स्वर्गीय जयपाल सिंह गोंड, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम छकता, थाना सीधी, जिला शहडोल को 10 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सेवेंद्र रामभगत के नेतृत्व में सउनि दरायाम दुबे, सउनि गुलाब सिंह, सउनि अमेरिका दास दुबे, प्रधान आरक्षक अनिराज सिंह, प्रधान आरक्षक गणेश सिंह, आरक्षक सतीश सिंह एवं आरक्षक जगमोहन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper