नवागत जिला कलेक्टर का भारतीय पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
दिलीप पाटीदार
धार। जिला मुख्यालय में नवागत जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के पदभार ग्रहण करने के पश्चात भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में संगठन के जिलाध्यक्ष नितेश वर्मा व अन्य पदाधिकारियों द्वारा सौजन्य औपचारिक मुलाकात कर सबने अपना परिचय जिला कलेक्टर को देते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्की सैयद ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने जिले की विभिन्न जनसमस्याओं, पत्रकारों की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। नवागत कलेक्टर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन द्वारा जनहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
भारतीय पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर समाजहित एवं विकास कार्यों में सहयोग करने की बात कही।
इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रफीउद्दीन कारी, प्रदेश सचिव मनीष जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्की सैयद, नितेश वर्मा जिलाध्यक्ष, रणजीत सिंह डंक जिला उपाध्यक्ष, राकेश तिवारी जिला महासचिव, कमलगिरी गोस्वामी प्रदेश महासचिव यूथ विंग, हेमंत मालवीय, अजय नलवाया, राजेश डाबी, दिलीप शर्मा, अनीश कामदार, अंकित गर्ग, सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

