विधायक एवं रेडक्रॉस चेयरमैन की सूचना के बाद मरीज को मिल सका रेयर ब्लड
ब्यूरो गोलू यादव की रिपोर्ट
विगत दिनों जिला अस्पताल में भर्ती ककरुआ निवासी मरीज सतेंद्र साहू का हीमोग्लोबिन केवल 3.8 शेष रह गया था डॉक्टर ने मरीज के लिए तुरंत ब्लड की व्यवस्था करने को बोला चूंकि ब्लड ग्रुप रेयर था जो ब्लड बैंक में मिल नहीं रहा था मरीज के साथ गांव के लोग साथ थे जिन्होंने अपने अपने ब्लड ग्रुप चेक कराए किसी का भी मेच नहीं हो रहा था मरीज के परिजन इंदौर मजदूरी करते हैं वह देर शाम अशोकनगर पहुंचे ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर भी ब्लड की पोस्ट डालीं पर कहीं से ब्लड उपलब्ध नहीं हो सका अंत में क्षेत्रीय विधायक हरीबाबू राय एवं रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ जयमंडल के पास मामला पहुंचा तो इन दोनों ने ही ब्लड हेल्प ग्रुप से संपर्क किया जिसके बाद खराब मौसम में भी ग्रुप के सदस्य शाश्वत रघुवंशी पानी में भीगते हुए रात्रि में ही मरीज के लिए बी निगेटिव रक्तदान करने ब्लड बैंक पहुंचे,परिजन एवं ग्रामीणों ने रक्तदाता सहित ग्रुप का आभार माना

