दूषित जल का पेयजल लाइन में सुधार कर समस्या का किया समाधान
इंदौर विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 48 के बड़ी गवलटोली क्षेत्र में नर्मदा लाइन से गंदे पानी आने की सूचना मिलने पर कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष अमरदीप सिलावट, साथी मदन यादव, बसंत वर्मा व लेखराज बौरासी ने तुरंत मामले की जानकारी इंदौर शहर अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे जी को दी।
मामले की गंभीरता को समझते हुए चिंटू चौकसे जी ने तत्काल निगम इंजीनियर तुषार सोलंकी को फोन पर पेयजल की समस्या को शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही निगम इंजीनियर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जानकारी जुटाई और अगले ही दिन सुबह पेयजल लाइन में सुधार कर समस्या का समाधान कर दिया।
समय रहते की गई इस कार्रवाई से दूषित जल से होने वाले संभावित नुकसान तथा भगीरथपुरा जैसी घटना की पुनरावृत्ति को रोका जा सका।
समस्या का त्वरित समाधान होने पर क्षेत्र के रहवासियों ने निगम इंजीनियर का माला पहनाकर आभार व्यक्त किया और प्रशासन के प्रति संतोष जताया।

