इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के थानों के मूल्यांकन की माह जुलाई-2026 की रैकिंग जारी...
बेहतर परफॉर्मेंस कर थाना लसूडिया प्रथम व औसत कार्यवाही पर थाना पंढरीनाथ रहा सबसे अंतिम स्थान पर ।
आदित्य शर्मा
इंदौर। शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग हेतु पुलिस थानों के कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा थानों के कार्य की एक मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली प्रारंभ की गई है, जिसमें विभिन्न मापदंडों पर प्रत्येक ज़ोन में पुलिस थानों के कार्यों का मूल्यांकन मासिक आधार पर किया जा रहा है।
उक्त मूल्यांकन प्रणाली के तहत 2026 के जुलाई माह में पुलिस थानों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा संबंधित कमेटी द्वारा निर्धारित मापदंडों पर की गई, जिसके आधार पर पूरे इंदौर कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कार्य निष्पादन, जनसतुष्टि और आमजन के हित में किये जा रहे नवाचारों आदि पैरामीटर्स के आधार पर, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ज़ोन-02 के थाना लसूड़िया ने प्रथम, ज़ोन-03 के थाना बाणगंगा ने द्वितीय व ज़ोन-04 के थाना चंदन नगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वही निर्धारित मापदंडों पर सबसे औसत परफॉर्मेंस के साथ ज़ोन-04 का थाना पंढरीनाथ सबसे अंतिम स्थान पर रहा ।
बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाने के थाना प्रभारी सहित स्टाफ को प्रोत्साहित किया जाएगा वहीं कमजोर परफॉर्मेंस वाले थाने के थाना प्रभारी व स्टाफ को और बेहतर कार्यवाही के लिए आवश्यक ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी, और लापरवाही प्रदर्शित करने वालों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जावेगी।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस की कार्य प्रणाली को और बेहतर व अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

