पंचायत एवं ग्रामीण विकास की समीक्षा बैठक आज 8 सितंबर को एवं जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार,9 सितंबर को

  • Share on :

निर्धारित एजेंडा के अनुसार आयोजित मैराथन बैठकों में विस्तार से होगी गहन समीक्षा
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी । आज मंगलवार, 8 सितंबर को दोपहर बाद 3 बजे से जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्रम,विद्युत विभाग के साथ-साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर द्वारा नल जल योजनाओं,पानी और वाश समिति का गठन, संबल पंजीयन, ग्राम पंचायतों में विद्युत कनेक्शन एवं विद्युत देयकों के भुगतान की गहन समीक्षा की जाएगी। सुश्री कौर विभागीय योजनाओं के अंतर्गत एमडीएम, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण), मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), पंचायत राज, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं वाटरशेड, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विधि शाखा एवं सीएम हेल्पलाइन आदि की अद्यतन जानकारी लेते हुए प्रगति की एक-एक कर विस्तार से समीक्षा करेंगी। 
सेक्टर ऑफिसर सहित ये अधिकारी बैठक में शामिल होंगे...
जिला पंचायत सीईओ ने अधीक्षण अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटनी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्धारित एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी और वांछित अमले के साथ उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है। सुश्री कौर ने जिला पंचायत के समस्त शाखा प्रभारी, समस्त एसडीओ (पीएचई), समस्त जनपद शिक्षा केंद्र के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, सहायक यंत्री, उपयंत्री, समस्त सुपरवाइजर (एडीईओ, पीसीओ, उपयंत्री), व्हीबी-जीरामजी के एपीओ, एएओ, पीएमएवाय/एसबीएम/ वाटर शेड के विकासखंड समन्वयक, एनआरएलएम से ब्लॉक मैनेजर आदि को निर्धारित एजेंडा के अनुसार जानकारी सहित नियत समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।

सामान्य सभा की बैठक कल बुधवार,9 सितंबर को
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार,9 सितंबर को दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 12 अगस्त को आहूत सामान्य सभा की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सर्व संबंधित विभाग प्रमुखों एवं जिला पंचायत के प्रभारी अधिकारियों को निर्धारित तिथि,समय एवं स्थान पर विभागीय जानकारी के साथ स्वयं उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper