मिलों की झांकियों और अखाड़ों के बेहतरीन करतबों ने मोहा मन...
इंदौर। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री रामेश्वर जी पटेल के जन्मदिवस प्रसंग पर आयोजित सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न अखाड़ों, व्यायाम शालाओं और मिलों की झांकियों के कलाकारों का सम्मान किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में शस्त्र कला के शानदार प्रदर्शन और धार्मिक-पौराणिक प्रसंगों पर आधारित मिलों की झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मालवा रत्न अलंकरण से 23 साल के इस अवसर पर पप्पू बेरवा, नरेंद्र और विशेष सम्मान नौशाद भाई को प्रदान किया गया। उक्त जानकारी देते हुए मदन परमालिया और विनोद पटेल ने बताया कि इस वक्त सेंट्रल कोतवाली नगर सुरक्षा समिति के 50 साथियों का भी सम्मान किया गया।
इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सत्यनारायण पटेल ने की। इसके अलावा, विशेष अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौकसे, श्री राधेश्याम जी पटेल, मनोहर जी धवन, अर्चना जायसवाल, सोनाली मिमीरोड, ज्ञान सिंह दरबार (देवास), पार्षद सीमा सोलंकी, रीना बोरासी और इंदौर से रघु परमार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे समारोह के अंदर उक्त कार्यक्रम नेताजी सुभाष मंच के संयुक्त तत्वावधान और गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
परंपरा के निर्वहन और मिलों के महत्वपूर्ण योगदान के मद्देनजर इस वर्ष केवल मिलों की झांकियों को पुरस्कार चयन में शामिल किया गया था:-अतिथीयोका स्वागत चेतन चोधरी, नरेंद्र सुर्यवशी, जगदीश जोशी, मिथलेश जोशी, मनोज पाटीदार, अल्बर्ट राबर्ट, आदि ने किया
प्रथम पुरस्कार: i
हुकमचंद मिल - (नरकासुर का वध)
द्वितीय पुरस्कार: राजकुमार मिल - (लंका दहन) और मालवा मिल - (भगत के वश में हे भगवान)
तृतीय पुरस्कार: कल्याण मिल - (सेना का शौर्य)
विशेष पुरस्कार:
स्वदेशी मिल - (महाशिवरात्रि पर शिव पूजा) और होप टेक्सटाइल मिल - (गंगा का पृथ्वी पर अवतरण)
अखाड़ा एवं व्यायामशाला पुरस्कार...j
चल समारोह के दौरान युवाओं ने लाठी और दो हाथ के पटे वर्ग में हैरतअंगेज करतब और शस्त्र कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया-
1. लाठी वर्ग
प्रथम: छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला
द्वितीय: महावीर व्यायामशाला इतवारिया बाजार
तृतीय: रविदास व्यायामशाला
विशेष:
गाजीगुरू व्यायाम शाला तथा अहिरवार चैतन्य व्यायामशाला
2. दो हाथ के पटे वर्ग
प्रथम:
चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला
द्वितीय:
बिंदागुरू व्यायामशाला
तृतीय:
बाबूसिंह उस्ताद व्यायामशाला, नादिया नगर
विशेष:
देवीदिन गुरू व्यायामशाला तथा हीरालाल उस्ताद व्यायामशाला
3. महिला वर्ग
प्रथम:
श्री रामनाथ गुरू शस्त्रकला व्यायामशाला
द्वितीय: श्री पंचमुखी गुरू अखाड़ा
4. बालक वर्ग
प्रथम:
कार्तिक राजपूत (लोधीपंच व्यायामशाला)
द्वितीय:
आदित्य यादव (गुरू मोहन सिंह उस्ताद व्यायामशाला)
तृतीय:
दिव्यांश बेलिया (महाबलेश्वर व्यायामशाला)
विशेष:
विनय भारती (प्रमोद हार्डिया व्यायामशाला) तथा हितेश सौलंकी (बृजलाल उस्ताद व्यायामशाला)
5. बालिका वर्ग
प्रथम:
परिधि धीमान (धानुक समाज बृजलाल गुरू व्यायामशाला)
द्वितीय:
जिया यादव (वीर बलवंत गुरू व्यायामशाला डमरू उस्ताद)
तृतीय:
भूमिका यादव (मार्तण्ड राव उस्ताद व्यायामशाला)
विशेष:
कनक वर्मा (दास हनुमान व्यायामशाला) तथा लक्ष्मी वैध (छोटू गुरू व्यायामशाला)

