व्यापारियों और सरकार के बीच सेतु बनेगा 'व्यापारी कल्याण बोर्ड', जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव का भव्य अभिनंदन
शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
शिवपुरी। मध्य प्रदेश कैबिनेट द्वारा राज्य स्तरीय 'व्यापारी कल्याण बोर्ड' के गठन के निर्णय का शिवपुरी में हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव का शाॅल-श्रीफल से अभिनंदन कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने कहा कि यह बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का केंद्र बिंदु बनेगा। उन्होंने प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे व्यापारिक जगत के लिए एक नई और सकारात्मक शुरुआत बताया। जिला संयोजक तरुण अग्रवाल ने इस निर्णय को "मील का पत्थर" बताते हुए कहा कि इससे व्यापारियों के सुझाव सीधे शासन तक पहुँच सकेंगे।

