52 वर्षों से निरंतर चली आ रही गोवर्धन पूजा की परंपरा चिरौल माता मंदिर पर विधि-विधान से हुई गोवर्धन पूजा
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा । धार्मिक आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा के प्रतीक गोवर्धन पूजा का आयोजन चिरौल माता मंदिर पर भक्तिभाव के साथ किया गया। मंदिर परिसर में पिछले 52 वर्षों से निरंतर चली आ रही गोवर्धन पूजा की परंपरा श्रद्धालु द्वारा पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई गई।
गोवर्धन पूजा के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गई ,52 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही यह पूजा नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी हुई है। सुशील शर्मा ने बताया की गोवर्धन पूजा का यह पर्व प्रकृति, गौवंश और अन्न के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश देता है। इस अवसर पर पंडित रितेश व्यास, नागरिक सहकारी बैंक के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र यादव, सुशील शर्मा ( ढोलखेड़ी) सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए , पूजा उपरांत मंदिर श्रद्धालुओं को भंडारे का आयोजन रखा गया।

