अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का सच आया सामने! विशेष सॉफ्टवेयर से रिकवर फुटेज में कैद हुई चोरों की करतूत
अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच जोरशोर से जारी है। अयोध्या में दो दिन तक डेरा डाले रहे एसआईटी के हाथ चढ़ावा चोरी के गायब रिकार्ड भी मिले हैं। पता चला है कि विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से डिलीट किए गए सीसीटीवी फुटेज रिकवर हो गए हैं। इसमें चढ़ावा चोरों की करतूत कैद है। सूत्रों के मुताबिक रिकवर किए गए फुटेज में कोई जेब में तो कोई जुराब में नोटों की गड़्डियां छिपाता दिखा। श्रद्धा और आस्था को शर्मसार कर देने वाली ऐसी कई घटनाएं कैद हुई है जिसे देखकर अधिकारी भई दंग रह गए। फुटेज में चेहरे साफ नहीं दिखे तो उसके भी इंतजाम किए जा रहे हैं। हाईजूम रिज्युल्यूशन पर आरोपियों के चेहरे पहचानने की कोशिश की जा रही है। यह पहले ही पता चल चुका है कि चढ़ावे की रकम ठिकाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के सामने इस तरह खड़े होते थे कि किसी का चेहरा साफ न आए। पहले मिले सीसीटीवी फुटेज में ब्लाइंड स्पॉट देखे गए हैं।
इसी आधार पर डिलीट फुटेज को रिकवर कराने की योजना तैयार की गई। इसके तहत विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से कुछ फुटेज रिकवर किए गए हैं। इसके जरिए यह साफ हो जाएगा कि चढ़ावा चोरी का असली किरदार कौन था। कहां-कहां सुरक्षा कमियां थी। यह सुनियोजित साजिश का हिस्सा था या फिर सिर्फ चोरी ही थी। इन्हीं सवालों के जवाब एसआईटी खंगालने की कोशिश कर रही है। यह भी पता चला है कि सीसीटीवी फुटेज की निगरानी करने वाले एक जिम्मेदार सदस्य को तलब कर जवाब सवाल किए। इस जिम्मेदार की खूब लताड़ लगाई।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

