पिपलकोटा मे रात मे चोरी की वारदात

  • Share on :

कन्नौद रिपोर्टर
 
देवास जिले के कन्नौद विकास खण्ड मे सतवास थाना क्षेत्र के पिपलकोटा मे बस स्टेण्ड पर ही स्थित चार पांच दुकानो के ताले तोडकर चोर बडी  नगदी राशी  तथा अन्य सामान चुरा कर ले गये
 प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश देवडा मुकेश राठौर गोविद जायसवाल नितेश राठौर तथा सुनील धनगर आदि  की दुकानो मे चोर शटर तथा दरवाजे के ताले तोडकर सामान तथा नगदी लेकर वही से एक मोटर सायकल भी चोरी करके ले गये ओर आगे खेत मे छोड गये 
घटना से आक्रोषित व्यापारी सतवास थाने पहुंचे जहां अज्ञात चोरो पर प्रकरण दर्ज कराया वही क्षेत्र मे गश्ती वाहन चलाने तथा एक पुलिस चौकी स्थापित करने की भी मांग की कयोकि यहां पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी है 
इस सम्बंध मे अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आदित्य तिवारी ने बताया कि गश्ती वाहन पिपलकोटा सहित कई जगह रात्री मे जाता है वही पुलिस चौकी अभी वहां स्थापित नही की जा सकती है क्योंकि अपराध की संख्या के आधार पर पुलिस चौकी स्थापित की जाती है चोरी की वारदात के सम्बंध मे पुलिस सुक्ष्मता से जांच कर रही है .

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper