बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला: BLA के IED ब्लास्ट में मेजर समेत 7 जवान ढेर

  • Share on :

नई दिल्ली. पाकिस्तान के बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमले का दावा किया गया है. बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कहा है कि 18 अक्टूबर को ग्वादर जिले के पसनी इलाके में किए गए हमले में मेजर वजाहत समेत पाकिस्तानी सेना के 7 जवान मारे गए. संगठन ने हमले की जिम्मेदारी भी ली है.
BLA की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, संगठन की स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशंस स्क्वॉड (STOS) ने पसनी के कुबरी इलाके में शादि कौर के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया. संगठन का दावा है कि काफिले में तीन गाड़ियां थीं. इनमें से एक गाड़ी पर रिमोट कंट्रोल से चलने वाले इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से हमला किया गया.
BLA के मुताबिक, धमाके में गाड़ी पूरी तरह तबाह हो गई. उसमें सवार सात सैन्यकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. संगठन ने मारे गए लोगों में पाकिस्तानी सेना के मेजर वजाहत का नाम भी लिया है. हालांकि, पाकिस्तानी सेना की तरफ से इस घटना और हताहतों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper