एमईएस कालोनी में  सूने मकान में 4-5 लाख की चोरी पुलिस के लिए बनी चुनौती

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी।  माधवनगर अंतर्गत एमईएस कालोनी में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ एक कास्मेटिक कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 4-5 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।
घर काताला तोड़कर भीतर घुसे चोर
यह वारदात 6 और 7 जुलाई की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। मकान मालिक और कास्मेटिक कारोबारी अनिल कलवानी अपने परिवार (पत्नी और बच्चों) के साथ घर पर ताला लगाकर ससुराल गए हुए थे। मकान को सूना पाकर अज्ञात चोरों ने दाखिल होकर भीतर रखी आलमारी का ताला तोड़ दिया।
कारोबारी के अनुसार, चोर आलमारी में रखे:
1,95,000 नगद
 सोने की चेन और लॉकेट
 सोने-चांदी के कान के बाले व अन्य कीमती जेवरात लेकर चंपत हो गए।
जब पीड़ित परिवार ससुराल से वापस लौटा, तब घर के बिखरे हुए सामान और टूटे ताले को देखकर चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा हुआ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper