ग्राम पंचायत बड़ोदिया के सरपंच विक्रम खराड़ी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, ग्रामवासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
बड़ोदिया ( सरदारपुर )। सरदारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ोदिया के लोकप्रिय सरपंच विक्रम खराड़ी  के निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन से ग्राम पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। वे लंबे समय से ग्राम विकास, जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गाँव में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण कार्य कराए। ग्रामीणों के सुख-दुख में सदैव साथ रहने वाले सरपंच जी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सेवा भावना के कारण लोगों के बीच विशेष पहचान रखते थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता माही मुक्तिधाम  पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामवासियों ने कहा कि सरपंच विक्रम खराड़ी जी का योगदान सदैव याद किया जाएगा तथा उनका जाना ग्राम पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की। पूरे ग्राम पंचायत क्षेत्र में शोक का वातावरण बना हुआ है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper